Bank Viral Video: ये लड़का नहीं पैसे गिनने की मशीन हैं, रफ्तार देख नहीं होगा यकीन

Bank Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां अजीबोगरीब वीडियो वायरल होता रहता है। छोटे बच्चों से लेकर जानवर तक हर तरह का वीडियो यहां वायरल होता है। इनमें से कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जिन्हें देखकर लोगों का गुस्सा बढ़ जाता है। कोई सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो पोस्ट करता है तो कोई देसी जुगाड़ का। आजकल एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।
वायरल वीडियो देख लोग हैरान (Bank Viral Video)
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक आदमी बैंक के नीचे खड़ा है और उसके हाथ में नोटों की कुछ गड्डी दिखाई दे रही है। वीडियो बनाने वाला आदमी बैंक के नीचे खड़े आदमी से कहता है कि यह हमारे पैसे गिनने की मशीन है। इसके बाद आप देख सकते हैं कि वह आदमी पैसा गिरना शुरू करता है और उसकी उंगलियां इतनी तेज चलती है जितनी कोई मशीन भी नहीं चल सकती। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को oshin_crseven नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक 4 लाख से अधिक लोगों ने इसे देख लिया है।लोग इस वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा कि कॉमर्स वाले हो क्या भैया। वही एक अन्य यूज़र ने कहा कि’ इस बैंक में नौकरी लगा दो। लोग इस पर तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।



