Viral Video : सांप और बिल्ली के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, अंत में हुआ कुछ ऐसा जिसे देखकर हंसने लगे लोग, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो लोगों को हंसते हैं वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जिसे देखकर लोग गुस्से से लाल पीले हो जाते हैं। जानवरों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बिल्ली और सांप की लड़ाई देखने को मिल रही है।
इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे सांप और बिल्ली के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है। वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि बिल्ली सांप के पीछे बड़ी सावधानी से जा रही है।
सांप धीरे-धीरे देखा हुआ दीवार की तरफ चढ़ रहा है और बिल्ली चुपचाप उसके पीछे जाती है। तभी अचानक सांप मुड़ता है और बिल्ली पर झपट पड़ता है। दिल्ली हार नहीं मानती है वह भी अपने पंजों से सांप पर हमला करती है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों में से कोई एक जीतेगा। लेकिन कुछ सेकंड में दोनों लड़ना छोड़कर जमीन पर एक दूसरे के बगल में शांति से बैठ जाते हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स खूब हंस रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यूजर्स इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर किया कमेंट (Viral Video)
वायरल इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म reddit पर nottatnight नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वायरल इस क्लिप को देखकर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा, “भाई लोग बोले- थोड़ा चिल कर लेते हैं, फिर लड़ेंगे.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसी लड़ाई पहली बार देखी, जिसमें कोई हार नहीं रहा, बस आराम कर रहा है.” वीडियो के कैप्शन में लिखा, “Legendary battle caught on camera… Bro started chillin” यानी “महाकाव्य लड़ाई कैमरे में कैद… भाई चिल करने लगा।”



