MP train accident news: मध्य प्रदेश में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, दो हिस्सों में बटी ट्रेन, जानिए पूरी खबर

MP train accident news: मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। रतलाम से चित्तौड़गढ़ जा रही डेमू ट्रेन की कपलिंग टूटने के वजह से ट्रेन दो हिस्सों में बट गई जिससे यात्रियों में परत फ्री मच गया। रेलवे ने इस घटना के लिए जांच का आदेश जारी किया है।
जानिए कैसे हुआ हादसा ( MP train accident news )
रतलाम में सुबह 10:00 बजे चली डेमू ट्रेन जावरा सुबह 11:00 पहुंचने वाली थी लेकिन बाडाइला चौरासी स्टेशन के पास ट्रेन हादसा हो गया। कपलिंग टूटने के वजह से ट्रेन दो हिस्सों में बैठ गई और जैसे ही घटना की सूचना मिली मास्टर ने वॉकी टॉकीज से चालक को जानकारी दी और रेलवे नियंत्रण कक्ष को सूचित किया। इसके बाद अतिरिक्त इंजन लगाकर ट्रेन को आगे ले जाया गया।
जांच का आदेश जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने जूनियर स्तर के तीन अधिकारियों की जांच समिति बनाई है जो की एक पखवाड़े में जांच करके रिपोर्ट सौटेगी। स्टेशन मास्टर योगेश यादव ने कहा कि यह घटना 10:30 बजे सुबह हुई है। घटना के 1 घंटे के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई। हालांकि इसमें जान माल की कोई क्षति होने की खबर नहीं आ रही है।



