MP News: मप्र के इन पांच जिलों में बनेंगे सीएनजी प्लांट, लाखों लोगों को होगा फायदा, रोजगार के अवसरों में होगी बढ़ोतरी

MP NEWS: मध्य प्रदेश में रिलायंस बायो सीएनजी प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में संयंत्र निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पिछले दिन मोहन सरकार की तरफ से बायोफ्यूल पॉलिसी 2025 को मंजूरी दी गई थी जिसमें सरकार ने बायोफ्यूल यूनिट लगाने पर कई तरह के छूट देने का ऐलान किया था।
इन पांच शहरों में लगेंगे बायो सीएनजी प्लांट ( MP NEWS )
मध्य प्रदेश के भोपाल इंदौर जबलपुर सतना और बालाघाट में बायो सीएनजी प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है और दिसंबर 2025 से प्लांट शुरू होने का अनुमान है। अगस्त 2024 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एनुअल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने 100 सीबीजी संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की थी। इसमें से 10 सीएनजी प्लांट मध्य प्रदेश में लगाने का ऐलान किया गया है। सीएनजी प्लांट लगाने से रोजगार मिलेगा।
जाने कैसे बनता है बायोफ्यूल
बायोफ्यूल बनाने के लिए फसलों का कचरा, गोबर सीवेज फूड वेस्ट को एक टैंक में प्रक्रिया किया जाता है और इस टैंक में ऑक्सीजन नहीं होता है। बायोगैस में लगभग 50-60 परसेंट मीथेन, 30 40 परसेंट कार्बन डाइऑक्साइड पानी हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी अशुद्धियां पाई जाती है। बाद में बायोगैस से इन सभी अशुद्धियां को हटा दिया जाता है और गैस में 95% मेथेन तक शुद्ध हो जाती है। इसके बाद गैस को हाय कंप्रेसर में कंप्रेस करके भरा जाता है।
रोजगार के अवसरों में होगी बढ़ोतरी
मध्य प्रदेश में बायोफ्यूल का निर्माण होने से रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी और लोगों को रोजगार के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे जिससे बेरोजगारी दूर होगी।



