MP News: मप्र में 75 करोड़ की लागत से यहां बनेगा नया बस स्टैंड, इन 2 शहरों के बीच बनेगी बाईपास रेल लाइन, जानिए क्या है तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा सड़क और रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। अब राज्य को दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की सौगात मिली है जिससे यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और साथ ही साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
सिंहस्थ को लेकर शुरू हुई तैयारी ( MP News )
सिंहस्थ 2028 को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए उज्जैन में रेलवे, परिवहन और बुनियादी ढांचे के बड़े परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। प्रशासनिक और रेलवे अधिकारियों की बैठक संभागायुक्त संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें इंदौर-नागदा बाईपास रेलवे लाइन का मुद्दा उठाया गया।
देवासगेट बस स्टैंड में सुधार
75 करोड़ रुपए की लागत से देवासगेट स्थित शहीद राजाभाऊ महाकाल बस स्टैंड की मरम्मत की जाएगी। NBT के बेसमेंट में 70 कारों, 250 बाइकों और 20 बसों का पार्किंग होगा। बस स्टैंड पर एक होटल भी होगा। इस कार्ययोजना को नगर निगम परिषद ने मंजूरी दी है। पिछले साल, नगर निगम परिषद ने देवासगेट बस स्टैंड, जो 4.42 एकड़ क्षेत्र में फैला था, को तोड़कर वहां एक नया बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव पारित किया। हालाँकि, उस समय योजना की लागत 50 करोड़ रुपए थी, लेकिन शहर में पर्यटकों की वृद्धि से 25 करोड़ रुपए और दिए गए।
इंदौर से चिंतामण-फतेहाबाद से नागदा तक रेलवे लाइन के बायपास मार्ग पर बैठक में चर्चा हुई। इससे इंदौर-रतलाम-मुंबई मार्ग को नागदा से जोड़ने की योजना को गति मिलेगी और नागदा में इंजन बदलने की समस्या हल होगी। संभागायुक्त ने भी विक्रम स्टेशन से मक्सी के लिए एक रेलवे ट्रैक बनाने का प्रस्ताव रखा।



