Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन करें ये अचूक उपाय, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्यौहार का विशेष महत्व है और इस दिन शिव शक्ति का विवाह होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन शिव भक्त महादेव की भव्य बारात निकलती हैं। शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाती है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
भगवान भोले भंडारी को बेहद दयाल माना जाता है और वह अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरी करते हैं।कोई व्यक्ति अगर महादेव की तरह दयाल पति जाती है तो उसे इस दिन शिव शक्ति की पूजा करनी चाहिए। इस दिन पूजा पाठ करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली भर जाती है। इस साल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा।
महाशिवरात्रि पूजा विधि ( Mahashivratri 2025 )
महाशिवरात्रि के दिन प्रात:काल स्नान कर साफ-सुथरा कपड़ा पहन लें। इस दिन काला और ग्रे रंग का कपड़ा न पहनें।
इसके बाद मंदिर या पूजा घर को साफ कर गंगाजल छिड़कर शुद्ध कर लें।
अब शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, शहद और शुद्ध जल से अभिषेक करें।
साथ ही शिवलिंग पर फूल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें। शिवलिंग के पास धूप-दीप जलाएं।
महादेव को मिश्री, खीर, मिठाई और बेर का भोग लगाएं।
माता पार्वती की सुहाग की सामग्री अर्पित करें।
शिव चालीसा का पाठ करें और भगवान शिव के मंत्रों का भी जाप करें।
महाशिवरात्रि के व्रत का पारण दूसरे दिन सूर्योदय के बाद करें और इस दिन नमक, अन्न का सेवन न करें।


