Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को 42वीं क़िस्त का इंतजार, जाने कब और कितनी आएगी खाते में राशि
दीपावली और भाई दूज पर्व के पहले खाते में आ सकती राशि
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को 42वी किस्त आने का इंतजार है। प्रतिमाह महिलाओं के खाते में महीने की 10 से 15 तारीख को राशि डाली जाती है। इस बार दीपावली का पर्व नजदीक है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दीपावली के पहले सरकार 42वी क़िस्त जारी कर सकती है। अक्सर देखने में आता है कि त्योहार के चलते राशि पहले ही डाल दी जाती है। 8 नवंबर दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इसके पहले ही राशि मिलने की संभावना है। 11 नवम्बर को भाई दूज भी है। सरकार भाई दूज के पहले ही क़िस्त देकर लाड़ली बहनों को तोहफ़ा दे सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।जाने कितने आएगी राशि
लाड़ली बहनों को सरकार प्रतिमा ₹1500 की राशि देती है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कई बार बोला है कि राशि बढ़ाकर धीरे-धीरे ₹3000 तक की जाएगी। पहले एक हजार मिलते थे। फिर 1250 रुपये किये। इसके बाद अब 1500 रुपये मिल रहे है। अभी राशि बढ़ाने की कोई जानकारी सामने नही आई है। आपको बता दे की मध्य प्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है।



