MP News: मध्य प्रदेश में किसानों के खातों में आएंगे हजारों रुपए, इन गांव में सड़क बनाई की सरकार, आदेश जारी

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दिया की राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को ₹2000 प्रति हेक्टेयर के मान से उनके बैंक खाते में भेजेगी और इसका लाभ छोटे किसानों को भी दिया जाएगा। किसानों के हित में सरकार के द्वारा पहले कोदो कुटकी के उत्पादन पर प्रोत्साहन रोजगार से देने का फैसला किया गया है। दुग्ध बेचने वाले किसानों का भी सरकार ख्याल रखेगी और उनसे दूध खरीदेगी और इसके बदले उन्हें बोनस भी मिलेगा इसके साथ ही किसानों को बिजली के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा।

सोन नदी पर बनेगा नया पुल ( MP News )

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सभी नगरीय निकाय में गीता भवन का निर्माण होगा इसके साथ ही साथ उमरिया में सोन नदी पर 45 करोड रुपए की लागत से फूल बनाया जाएगा और एक अन्य पुल भी 32 करोड रुपए की लागत से बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने बुधवार को उमरिया जिले के नवरोजाबाद में इस बात का ऐलान किया।

Also Read:MP News: एमपी के इन जिलों में आधुनिक तरीके से होगा सड़कों का निर्माण, बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जानिए क्या है तैयारी

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि 250 की आबादी वाले गांव में भी पक्की सड़क बनाई जाएगी और इसके साथ ही गरीबों को पक्का मकान दिया जाएगा। गरीबों के जीवन में किसी भी तरह की समस्या ना हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा क्योंकि गरीबों को भी देश में शान के साथ जीने का अधिकार है।

Also Read:Betul Fraud News: वल्लभ भवन भोपाल में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि वंचित वर्ग नारी और किसानों को हर संभव सहायता मिले ताकि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसी बात की कमी नहीं है यहां के लोगों को पर्याप्त बिजली और पानी मिलता है इसके साथ ही अगर थोड़ा विकास किया जाए तो राज्य में पर्यटक भी फल फूल जाएगा। रोजगार पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

Also Read:MP News: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, मोहन भैया और शिवराज मामा ने कर दिया बड़ा ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button