Snake CPR Video: अपने मुंह से ऑक्सीजन देखकर बचाई सांप की जान, नजारा देख उड़े लोगों के होश

Snake CPR Video
Snake CPR Video

Snake CPR Video: सांप को दुनिया का सबसे खतरनाक जीव माना जाता है। सांप का नाम सुनते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं और डर के मारे पसीने छूट जाते हैं। लेकिन अगर कभी आपको सांप को CPR देना पड़े और उसकी जान बचानी पड़े तो आप क्या करेंगे? ऐसा सोचकर ही आपका मन डर गया होगा लेकिन एक युवक ने सांप को अपने मुंह से ऑक्सीजन दिया और उसकी जान बचाई। सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

गुजरात का है यह वीडियो (Snake CPR Video )

एक तरफ जहां सांप का नाम सुनते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं वहीं गुजरात के वन विभाग के कर्मचारी ने सांप को CPR दिया और उसकी जान बचाई। हम बात कर रहे हैं यश तडवी की। यश गुजरात में वन्य जीव रक्षक है।

एक कॉल पर सांप की जान बचाने चले गए यश

यश ने कहा कि मुझे किसी अनजान नंबर से कॉल आया था कि जंगल में एक सांप मृत पड़ा हुआ है। जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि एक सांप बेहोश पड़ा हुआ है तब मैंने उसे ऑक्सीजन दिया। सांप जब थोड़ा ठीक हुआ तो उसे वन विभाग को सौंप दिया गया।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है यह वीडियो

सोशल मीडिया पर यश के द्वारा सांप को बचाए जाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस वनरक्षक की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि ऐसे वनरक्षक देश में होना बहुत जरूरी है।

Also Read:Today MP Transfer News : मध्यप्रदेश में रातों रात बदल गए अफसर, थोकबंद तबादले के आदेश जारी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button