Today MP Transfer News : मध्यप्रदेश में रातों रात बदल गए अफसर, थोकबंद तबादले के आदेश जारी

Bulk transfers in Madhya Pradesh, districts of many officers changed overnight, orders issued

MP Transfer News : मध्य प्रदेश में प्रतिदिन तबादले हो रहे हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग में फिर से तबादले हुए। कई अधिकारियों के जिले तक बदल दिए गए। मध्य प्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा देर रात को आर्डर जारी किए गए। इसमें कई नगर पालिका सीएमओ लेखपाल और राजस्व उप निरीक्षकों के बदले किए गए हैं।

राज्य शासन द्वारा इन अधिकारी और कर्मचारी को प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उक्त स्थान पर पदस्थ किया गया है। आईए जानते हैं किस कहां मिली जिम्मेदारी…

MP Transfer News : कई अधिकारियों के ट्रांसफर

बता दे कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा देर रात जारी किए ट्रांसफर आर्डर में कई सीएमओ, लेखापाल और राजस्व निरीक्षक को को इधर से उधर किया गया है। इनमें नगर पालिका बागली देवास के मुख्य लिपिक सह लेखापाल सतीश घावरी को गौतमपुरा नगर पालिका सीएमओ बनाया है। इसी तरह हरिबल्लभ शर्मा को भिंड जिले की नगर परिषद अकोड़ा का सीएमओ बनाया है।

MP Transfer News : अकोड़ा उपप्रभारी सीएमओ प्रदीप ताम्रकार को भिंड जिले की गोरमी भेजा है। बैतूल जिले की भैंसदेही नगर परिषद के उपप्रभारी सीएमओ आत्माराम सांवरे को हरदा जिले की खिड़कियां नगर पालिका भेजा है। गुना बीनागंज चाचौड़ा नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ भगवान सिंह भिलाला को राजगढ़ की नगर परिषद बोड़ा का सीएमओ बनाया है। जबकि बोड़ा नगर परिषद सीएमओ रामलाल कुशवाहा को रायसेन की नगर परिषद सांची में नवीन पदस्थापना दी गई है।

इनके अलावा विदिशा शमशाबाद से ग्रेड वन अधिकारी अभिषेक जैन को राजगढ़ नरसिंहगढ़ नगर पालिका का सीएमओ बनाया है। देवास की टोंकखुर्द राजस्व नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ गोविंद सिंह मेधन को राजगढ़ जिले की नगर परिषद तलेन का सीएमओ बनाया है।

सीएमओ, लेखापाल, राजस्‍व निरीक्षकों के ट्रांसफर

दूसरी तरफ राजगढ़ जिले की नगर परिषद तलेन के राजस्व प्रभारी सीएमओ को विदिशा की कुरवाई नगर पालिका परिषद भेजा है छतरपुर सीएमओ माधुरी शर्मा को परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण डूडा पन्ना में पैदा किया है इसी तरह राजस्व उप निरीक्षा के एवं नगर परिषद तराना जिला उज्जैन सीएमओ को मूल प्रदेश स्थापना राजस्व उप निरीक्षक बडनगर उज्जैन नगर परिषद भेजा है। मुख्य लिपिक लेखापाल अशोक वर्मा को गंजबासौदा विदिशा से प्रभारी सीएमओ पिपरई अशोक नगर बनाया है।

राजस्व उप निरीक्षक अशोक वाल्मीकि को प्रभारी सीएमओ पिपरा ए अशोक नगर से प्रभारी सीएमओ झुंडपुरा जिला मुरैना राजस्व उप निरीक्षक सुरेश कुमार सोनवानी को प्रभारी सीएमओ मानगढ़ जिला रीवा से प्रभारी सीएमओ बिरसिंहपुर जिला सतना भेजा गया है।

Today MP Transfer News : मध्यप्रदेश में थोकबंद तबादले, रातों रात बदल गए कई अफसरों के जिले, आदेश जारी
Today MP Transfer News : मध्यप्रदेश में थोकबंद तबादले, रातों रात बदल गए कई अफसरों के जिले, आदेश जारी

इसी तरह सीएमओ बिरसिंहपुर जिला सतना शैलेंद्र ओझा को सिहोरा सीएमओ जिला जबलपुर बनाया गया हैं। सहायक ग्रेड 1 आनंदीलाल वर्मा नगर परिषद खातेगांव जिला देवास से प्रभारी सीएमओ नगर परिषद नेमावर जिला देवास बनाए गए हैं।

MP Transfer News : राजस्व उप निरीक्षक बलिराम मंडलोई नेमावर प्रभावी सीएमओ से राजस्व उप निरीक्षक बड़वानी नगर पालिका में मूल पद पर भेजे गए हैं। सहायक ग्रेड वन अरविंद कुमार तिवारी को छतरपुर नगरपालिका से प्रभारी सीएमओ निवाड़ी नगर परिषद, सोयतकला आगर नगर परिषद से राजस्व उप निरीक्षक अरुण कुमार शर्मा को प्रभारी सीएमओ में बड़ागांव जिला आगर, नरसिंहगढ़ सीएमओ निगहत सुलताना को परियोजना अधिकारी जिला शहरी नगर विकास अभिकरण डूडा जिला बैतूल, माया मंडलोई को धामनोद जिला धार सीएमओ से परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण बड़वानी और अनिल कुमार देवरा राजस्व उप निरीक्षक बम्हनीबंजर जिला मंडला से प्रभारी सीएमओ हर्रई छिंदवाड़ा भेजा है।

Today MP Transfer News : मध्यप्रदेश में थोकबंद तबादले, रातों रात बदल गए कई अफसरों के जिले, आदेश जारी

MP Transfer News : दो आदेश हुए जारी

इसके अलावा एक और आदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी किया गया। इसमें राजस्व उप निरीक्षक मनोहर बिंझवार को मंडल नगर पालिका परिषद से नगर परिषद डूमरकछर जिला अनूपपुर भेजा गया है।

इसी तरह लेखापाल बृजेश आर्य को नगर परिषद राउ जिला इंदौर से नगर पालिका परिषद राजगढ़, चौकीदार शिवशंकर लाल गुप्ता को रामपुर नगर परिषद बाघेलान सतना से न्यूरामनगर नगर परिषद जिला सतना, सहायक ग्रेड 2 प्रशांत माथुर नगर परिषद बदनावर जिला धार से नगर पालिका परिषद बडनगर जिला उज्जैन, राधेश्याम धाकड़ सहायक ग्रेड 3 को नगर परिषद रन्नौद जिला शिवपुरी से नगर परिषद पिपरई जिला अशोकनगर भेजा गया है।

Today MP Transfer News : मध्यप्रदेश में थोकबंद तबादले, रातों रात बदल गए कई अफसरों के जिले, आदेश जारी
Today MP Transfer News : मध्यप्रदेश में थोकबंद तबादले, रातों रात बदल गए कई अफसरों के जिले, आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button