Lal Kitab ke upay: जीवन की सभी परेशानियां दूर कर देंगे लाल किताब के ये उपाय, धन धान्य से भर जाएगा घर 

Lal Kitab ke upay
Lal Kitab ke upay

Lal Kitab ke upay: हिंदू धर्म में लोग ज्योतिष और धार्मिक शास्त्रों को मानते हैं और उनके अनुसार ही जीवन में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते हैं। इन धर्म शास्त्रों में कई ऐसी बातें बताई गई है जिनको मानकर हम अपने जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। ग्रह नक्षत्र के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव आता है।

धार्मिक शास्त्रों में न सिर्फ पौराणिक घटनाओं का जिक्र किया जाता है बल्कि कई ऐसे उपाय भी मिलते हैं जो हमारे जीवन के सभी परेशानियों को दूर कर दें। आज हम आपको एक ऐसे ही किताब के बारे में बताएंगे जिसके अनुसार चलने पर आपकी परेशानियां दूर हो जाएगी। आज हम आपको लाल किताब में बताए गए कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे जो आपकी सभी परेशानियां दूर कर देगी। लाल किताब के उपाय को अगर आप फॉलो कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि आप 45 दिन तक लगातार इस बात को फॉलो करें वरना आपको सकारात्मक असर नहीं दिखेगा।

 गुड और पानी के उपाय (Lal Kitab ke upay)

कहीं यात्रा पर जा रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी यात्रा शुभ हो तो आप यात्रा पर जाने से पहले गुड़ खाकर पानी जरूर पी ले। इसके बाद ही घर से निकले। ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी।

 चांदी की अंगूठी के उपाय

अगर अपने जीवन में सकारात्मक लाना चाहते हैं तो तर्जनी उंगली में चांदी की अंगूठी पहन ले। चांदी व्यक्ति के मन को शीतलता प्रदान करता है और इसे हमेशा सकारात्मक विचार आते हैं।

 राहगीरों को पानी पिलाना 

अगर आप यह चाहते हैं कि आपके जीवन की समस्याओं का समाधान हो जाए और शुभता आपके जीवन में प्रवेश करें। इसके लिए आपको गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए ठंडा पानी रखवाना चाहिए। जरूरी नहीं आप गर्मी के मौसम में ही ठंडा पानी रखना है आप ऐसे भी पानी की व्यवस्था करवा सकते हैं।

पात्र और लाल चंदन

अगर आप खूब मेहनत करके पैसा कमाते हैं। लेकिन हाथ में पैसा नहीं टिक पाता तो आपको अपने सिरहाने तांबे का एक पात्र रखना चाहिए और उसमें लाल चंदन डालना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे बरकत होने लगेगी और पैसा टिकने लगेगा।

Also Read:MP News: मध्यप्रदेश में बकरी ने दिया अजीबोगरीब बच्चे को जन्म, एलियन की तरह दिख रहा है बच्चा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Related Articles

Back to top button