Betul Rain Update: बैतूल के इन दो ब्लाकों में बहुत कम बारिश, गहरा सकता जल संकट, जाने सभी 10 ब्लाकों की स्थति
Betul Rain Update: Very little rain in these two blocks of Betul, water crisis may deepen, know the status of all 10 blocks
Betul Rain Update: बैतूल में इस वर्ष अब तक जिले में अच्छी बारिश हुई, लेकिन आठनेर और मुलताई दो ऐसे ब्लॉक है, जहां बहुत कम बारिश हो पाई है। अब बारिश का समय धीरे-धीरे बीतने में है। कुछ दिन में बारिश नहीं हो पाई तो इन दो ब्लॉकों में गर्मी के दिनों में जल संकट की स्थिति भी निर्मित हो सकती हैं।इस वर्ष जून की शुरुआत से ही बारिश का दौर शुरु हो गया था। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है। चार ब्लॉकों में औसत बारिश का आंकड़ा पूरा हो गया, जिसमें घोड़ाडोंगरी, चिचोली, शाहपुर और भीमपुर ब्लॉक शामिल है। बारिश के मामले में दो ब्लॉक पिछड़ गए। आठनेर ब्लॉक में सबसे कम 661.0 और मुलताई में 705.1 मिमी ही बारिश हो पाई है। बारिश का सितंबर माह भी आधा बीत गया। अब एक पखवाड़े के भीतर इन दोनों ब्लॉकों मे अच्छी बारिश नहीं हुईहै तो इन ब्लॉकोंं के रहवासियों की चिंता और बढ़ जाएगी। गर्मी के दिनों में जलसंकट गहराने की भी संभावना बनी हुई है।
- यह भी पढ़े:- Optical Illusion: ताबूत के बीच में लिखा है ‘सबूत’, 5 सेकंड में उत्तर बताने वाला माना जाएगा जीनियस
कल से फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक 16 सितंबर से फिर एक नया सिस्ट एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण जिले में बारिश के आसार बने हुए है। 16.17 और 18 सितंबर को जिले में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर बारिश से राहत मिलेगी। पिछले दो-तीन से मौसम खुला है। बारिश नहीं हुइी है। बारिश नहीं होने से जिलेवासियों ने भी राहत की सांस ली है। जिले में अब तक 38 इंच बारिश हो चुकी है। औसत बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 5 इंच बारिश् की अभी भी दरकार है।
ब्लॉक– इंच में बारिश
बैतूल — 37 इंच
घोड़ाडोंगरी — 44 इंच
चिचोली — 43 इंच
शाहपुर – 43 इंच
मुलताई – 28इंच
प्रभातपट्टन -. 33इंच
आमला-. 39 इंच
भैंसदेही – 36 इंच
आठनेर – 26इंच
भीमपुर- 48 इंच



