Betul Crime News Today: बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद
Betul Crime News Today: Bike theft gang busted, accused arrested, a dozen motorcycles recovered
Betul Crime News Today: कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। वाहन चोरी करने वाले तीन और खरीदारी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की एक दर्जन बाइक बरामद की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक
बैतूल शहर में चोरी के वाहनों की पतासाजी करने एवम् अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में निर्देशित किया गया था। 2 सितंबर 2024 को शहर से 04 कीमती मोटर सायकल चोरी की सूचना थाना कोतवाली में प्राप्त हुई। बाइक चोरी के गिरोह को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस ने टीम गठित की जिसमें निरीक्षक वहीद खान , नितिन उईके , दिनेश कुमरे , सहायक उप निरीक्षक – अरूण यादव , प्र.आर. दिनेश निमोदा , आरक्षक अनुज यादव , उज्जवल दुबे, प्रफुल्ल, प्रदीप कहार , पवन लौवंशी की पृथक पृथक टीम बनाकर घटना स्थलो व शहर में उपलब्ध साक्ष्य का सूक्षमता से अवलोकन करने हेतू निर्देशित किया गया । घटना स्थल एवं मार्गो में लगे सीसीटीव्ही कैमरो की मदद से संदेहियो की पहचान की गयी गई। पुलिस ने संदेही सुजीत मौसिक पिता संतोष मौसिक निवासी विजयग्राम, पंकज पिता श्रीराम यादव निवासी सिंगार चावडी, विवेक पिता अनुप यादव निवासी कटकुही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियो के द्वारा एक साथ मिलकर थाना चिचोली, चौकी पाढर , थाना झल्लार , थाना कोतवाली बैतूल क्षेत्र से अलग अलग स्थानो से कुल 12 मोटर सायकल चोरी करना काबुल किया है। आरोपियों के पास से 05 मोटर सायकलो की बिक्री कर देना स्वीकार किया आरोपियो से कुल 11 मोटर सायकल एवं 01 मोटर सायकल के पार्टस कीमती करीबन 11 लाख 55 हजार का मशरूका बरामद किया गया है । गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को बैतूल न्यायालय पेश किया है।
- यह भी पढ़े:- MP Government News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, यह मिलने वाला है फायदा
चोरी के वाहन खरीदने वालो को भी किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक चोरी के वाहन खरीदी करने वाले लोगों को भी आरोपी बनाया है। वाहन खरीदी करने वाले कोई गिरफ्तार किया जिसमें गोलू उर्फ चंद्रप्रकाश पिता जयदयाल चौरे उम्र 31 वर्ष निवासी काजली , रमेश पिता माध्या जी चौरे उम्र 40 वर्ष निवासी काजली थाना मुलताई, गोलू पिता शिव सरिया उम्र 30 वर्ष निवासी निवासी काजली थाना मुलताई , सुखराम पिता जेठू उईके उम 21 वर्ष निवासी छिपन्या पिपरिया थाना बोरदेही शामिल है।
- यह भी पढ़े:-MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता का हुआ निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
उक्त कार्याही में विशेष भूमिका
वाहन चोर ग्रहों को गिरफ्तार करने में कोतवाली थाने के निरीक्षक देवकरण डेहरिया , उप निरीक्षक वहीद खान ,उनि नितिन उईके , उनि दिनेश कुमरे , सहायक उप निरीक्षक – अरूण यादव , प्र.आर. दिनेश निमोदा , महेन्द्र पवार , विनय पांडे, आरक्षक अनुज यादव , प्रदीप कहार , उज्जवल दुबे, प्रफुल्ल, पवन लौवंशी , शशांक यादव , महेश नगदे, विशाल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



