PM Kisan Samriddhi Kendra: एमपी के किसानों के लिए सामने आई बड़ी खबर, राज्य की हर ग्राम पंचायत में खुलेंगे पीएम किसान समृद्धि केंद्र

PM Kisan Samriddhi Kendra: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। राज्य में अब किसानों को खाद बीज कृषि उपकरण मिट्टी परीक्षण सहित विभिन्न प्रकार की जानकारी एक ही जगह पर मिल जाएगी।अब मध्य प्रदेश के सभी पंचायत में कृषि समृद्धि केंद्र की स्थापना की जाएगी।

मध्य प्रदेश में सोयाबीन की फसल के साथ ज्वार, बाजरा, मक्का के फसलों को भी सरकार के द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा सरिता विभाग की समीक्षा और नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक के दौरान इस बात की घोषणा की गई।

इस बैठक के दौरान अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता के द्वारा मुख्यमंत्री को चार करोड़ 27 लाख रुपए का चेक दिया गया।

राज्य में खुलेंगे 235 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (PM Kisan Samriddhi Kendra)

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के द्वारा 5 ऑयल मिल की स्वीकृति मिली है।इस पर तेजी से काम भी हो रहा है।

सहकारिता के क्षेत्र में 235 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला जाएगा।इसके लिए राज्य स्तरीय नवाचार प्रकोष्ठ का गठन किया है।

मध्य प्रदेश में जिला सहकारी बैंक को मजबूत किया जाएगा। नर्मदा सिंचाई परियोजना के द्वारा भी लोगों को लाभ दिया जाएगा और इसकी तैयारी की जा रही है।

Also Read:Betul Congress News: सड़क के गड्ढों में भाजपा का झंडा लगाकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पूर्व विधायक डागा ने नगर पालिका को बताया नरक पालिका

Related Articles

Back to top button