Policeman Suspended: ड्यूटी के दौरान डांस करने वाले चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, देखिए वीडियो
Policeman Suspended: Four policemen who danced during duty were suspended, watch the video
Policeman Suspended: ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को डांस करना महंगा पड़ गया है। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो के आधार पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूट्यूब पर के अलावा अब शासकीय कार्य करने वाले अधिकारी भी अपना वीडियो बनाकर वायरल करते हैं। अब ऐसे अधिकारियों कर्मचारियों पर गाज गिरना प्रारंभ हो गई है। इस कार्रवाई के बाद अन्य पुलिसकर्मियों को सबक लेने की जरूरत है। जानकारी के मुताबिक नागपुर के गांधी बाग इलाके मैं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर पुलिसकर्मी बॉलीवुड के मशहूर गाने खाइके पान बनारस वाला..… गाने पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान फिल्मी गीत पर डांस करने वाले ASI संजय पाटणकर, हेड कांस्टेबल अब्दुल कैय्यूम गनी, भाग्यश्री गिरी और कांस्टेबल निर्मला गवली को तत्काल निलंबित कर दिया है। इस संबंध में डीसीपी राहुल मदने ने कहा कि ड्यूटी के दौरान वर्दी पर रहते हुए इस तरह की हरकत नहीं की जा सकती है। पुलिस की सम्मानजनक छवि बनाए रखने की जिम्मेदारी पर जोर दिया जाना चाहिए। इन चारों पुलिस कर्मियों को 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया है।
पुलिसकर्मियों को लेना चाहिए सबक, बैतूल में कोई कार्रवाई नही
आजकल सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मियों के भी कई जगह से डांस वाले वीडियो मिलते हैं। इस तरह की कार्यवाही से अन्य पुलिस कर्मियों को भी सबक लेने की जरूरत है। बैतूल जिले में भी वर्दी पर पुलिसकर्मियों द्वारा डांस की जान का वीडियो वायरल हुआ था लेकिन बैतूल में इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।



