RAAM currency: अमेरिका और नीदरलैंड में चलते हैं श्री राम की तस्वीर वाले नोट, इसका नाम भी हैं RAAM, जानें डिटेल में..

RAAM currency: देश दुनिया में कई तरह की करेंसी चलते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कर्रेंसी के बारे में बताएंगे जिस पर भगवान राम की तस्वीर छपी होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा नोट वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप ही हैरान हो जाएंगे। इस वायरस पोस्ट में दावा किया गया है कि राम नाम वाले  करेंसी के नोट अमेरिका और नीदरलैंड में आधिकारिक तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

नोट पर 18 भाषाओं में लिखा गया है राम नाम (RAAM currency)

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इन नोटों का डिटेल भी लिखा है और कहां है कि इस पर 18 भाषाओं में राम नाम लिखा गया है। यह रंगीन चमकदार नोट की कीमत यूरो और डॉलर से ज्यादा है।

आपको बता दे कि यह फोटोशॉप से नहीं बनाया गया है बल्कि यह एक रियल नोट है। तो आईए जानते हैं इस नोट की सच्चाई। आपको बता दे की एक संगठन के रूप में 2001 में द ग्लोबल कंट्री ऑफ वर्ल्ड पीस के द्वारा इसे लॉन्च किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसका मुख्यालय उस के लोवां के महा ऋषि वैदिक सिटी में है। राम जो एक मुद्रा है तीन संप्रदायों में जारी किया जाता है। यह मुद्रा नीदरलैंड और अमेरिका के कुछ स्थानों पर स्वीकार किया जाता है।

महारिषी आंदोलन के अनुसार राम को एक मुद्रा के रूप में इस्तेमाल करने से गरीबी खत्म करने में मदद मिल सकती है और विश्व शांति मजबूत हो सकता है। यूरोप में एक राम की कीमत 10 यूरो के बराबर थी जबकि अमेरिका में $10 के बराबर। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसका इस्तेमाल शांति महलों के रूप में किया गया था। राम एक कानूनी मुद्रा नहीं है बल्कि इसे एक प्रकार का बीयरर बॉन्ड कहा जाता है। जिसे आम भाषा में निवेश का एक उपकरण भी कहा जाता है। इस मुद्रा को कुछ जगहों पर तो स्वीकार किया जाता है लेकिन हर जगह पर इसे स्वीकार नहीं किया जाता है।

Also Read:MP News: मप्र में हाईटैक होंगे ये 7 शहर, मिलेगी, मिलेगी मुंबई, हैदराबाद जैसी सुविधाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button