Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी की तैयारियां शुरु , सजने लगे कृष्ण मंदिर ,26 अगस्त की रात 12 बजे मनेगा जन्मोत्सव, फुटेगी मटकी
Krishna Janmashtami 2024: Preparations for Janmashtami have begun, Krishna temples are being decorated, Janmotsav will be celebrated at 12 midnight on 26th August, the pot will be broken

Krishna Janmashtami 2024: बैतूल जिले में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। कृष्ण मंदिर की सजावट करने में जुटे है। युवाओं को सबसे ज्यादा कृष्ण जन्माष्टमी के आने का इंतजार है। जन्माष्टमी की पूरे जिले में धूम रहेगी। जन्माष्टमी के नजदीक आते ही मंदिर समितियों द्वारा रंगरोगन के साथ-साथ सजावट का काम भी शुरु कर दिया है। फूलों के साथ-साथ मंदिरों में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जा रही है। जिला मुख्यालय पर 25 अगस्त से ही मंदिरों में रामायण पाठ प्रारंभ हो जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर के सदर स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर गोकुलधाम में जन्माष्टमी के मौके पर 25 अगस्त रविवार दोपहर को अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा। 26 अगस्त सोमवार को अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनेगा। अगले दिन 27 अगस्त को नंद महोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सदर स्थित बैल बाजार में मटकी फोड़ का आयोजन होगा। श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति सदर और आयोजक जय भोले रामायण मंडल गोकुलधाम सदर ने आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।



