Viral Video: रोज घरों से एक मुट्ठी सीमेंट और रोड से ईंट चुराती हैं ये लड़की, अब इसी सामान से बना लिया अपना आशियाना, देखें वीडियो

Viral Video:
Viral Video:

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं जिसको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो हमको हंसते हैं वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जिन्हें देखकर हम रोने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक लड़की रोजाना दूसरों के घर से एक-एक मोती सीमेंट और ईंट चुराती है और धीरे-धीरे इस चीजों को जमा करके वह अपना घर बना लेती है।

बड़े बुजुर्गों से अपने एक कहावत सुनी होगी कि एक-एक बूंद से घड़ा भरता है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप किसी काम को करने में जुट गए तो कभी ना कभी आपका वह काम जरुर पूरा होगा और आपको खुद पर गर्व होगा। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप काफी खुश होंगे और आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है राधिका का वीडियो ( Viral Video )

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को राधिका धीमान ने शेयर किया है। वीडियो में खुद राधिका नजर आ रही हैं. ऐसे में लगता है कि इसे मनोरंजन के उदेश्य से बनाया गया है। लेकिन इससे एक सबक भी मिलता है कि मेहनत का फल सच में मीठा ही होता है। वीडियो में आप देखेंगे कि राधिका दूसरे लोगों के घरों से एक-एक मुट्ठी डस्ट और सीमेंट चुरा रही हैं।

वो इस बात का खास ध्यान रख रही हैं कि उन्हें कोई देख न पाए। इसके बाद वो सड़क किसी दूसरे के ईंट को भी चुपके से उठा ले जाती हैं। इसके बाद जो देखने को मिलेगा, वो मजेदार है। दरअसल, ऐसा काम करके राधिका खुद अपना घर बना लेती हैं। घर के अंदर से चश्मा लगाकर वो टशन में बाहर आती हैं। हालांकि, ये वीडियो उन्होंने सिर्फ एंटरटेनमेंट पर्पस से बनाया है। इसलिए आप ऐसी गलती न करें। लेकिन इस वीडियो को देखकर एक बात तो साफ है कि अगर आप किसी अच्छे काम में भी मेहनत करेंगे, तो उसका नतीजा भी अच्छा होगा।

Also Read:MP NEWS: मध्य प्रदेश में 2025 में तीन बार होगी MPPCS की परीक्षा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

सोशल मीडिया पर राधिका का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इसे इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। अभी तक 13 लाख से अधिक लोगों ने इसे देख लिया है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की बदल जाएगी व्यवस्था, सुविधाओं में प्राइवेट स्कूल को टक्कर देंगे गवर्नमेंट स्कूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button