UP News : आदमखोर भेड़िए मासूम की गर्दन दबोचकर ले गये और मार डाला, ग्रामीण भयभीत, सिस्टम लाचार

UP News: Man-eating wolves grab an innocent child by the neck and kill him, villagers terrified, system helpless

UP News : उत्तरप्रदेश के बहराइच में इन दिनों आदमखोर भेड़ियों का आतंक मचा हुआ है। ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। भेड़ियों के सामने सरकारी सिस्टम बेबस और लाचार नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक बहराइच में भेड़िए  5 वर्ष के मासूम को घास से उठा ले गया। भेड़िए ने मासूम की गर्दन दबोची और खिंचते हुए ले गया।

Oplus_131072

जानकारी लगी तो ग्रामीण लाठी डंडे लेकर भेड़िए के पीछे दौड़े घर से कुछ ही दूरी कर मासूम खून से लतपत मिला। परिजन तत्काल अस्पताल लेकर गए जहां रास्ते मे ही मासूम ने दम तोड़ दिया। इसी तरह ग्राम खोरिया में भी भेड़िये एक वर्ष की बच्ची उठा ले गया। गांव के पास एक खेत मे बच्ची का शव पड़ा मिला। जानकारी मिली है कि भेड़ियों ने 3 महीने के भीतर अलग- अलग गावों  के 9 बच्चें सहित 10 लोगों को मार डाला है। लगभग 40 लोग घायल हुए है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button