MP New Contract Policy: मप्र की मोहन सरकार ने संविदाकर्मियों को लेकर लिया बड़ा फैसला, नई संविधान नीति लागू ,यह मिलेगा फायदा
MP New Contract Policy: Mohan government of MP took a big decision regarding contract workers, new constitutional policy implemented, this will be the benefit
MP New Contract Policy: मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में काम करने संविदा कर्मियों के लिए मोहन सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने नई संविधान नीति लागू की है। इसका संविदा कर्मचारियों को काफी लाभ मिलने वाला है। नए नियम के बाद अब कोई भी विभाग अपनी मनमर्जी से संविदा कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाल पाएंगे। इसके अलावा और भी कोई फायदे दिए है। मध्य प्रदेश सरकार की इस नई संविधान नीति से प्रदेश के विभिन्न विभागों में सदस्य संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाएगी। इस नई नीति में किसी भी संविदा कर्मचारियों को तभी बर्खास्त किया जा सकेगा जब उनका प्रदर्शन बहुत खराब है और अनुशासनात्मक कार्रवाई के अधीन हो। अन्यथा विभाग संविदा कर्मियों को बर्खास्त नहीं कर पाएंगे।
संविदाकर्मियों यह मिलेगी कई सुविधाएं
जानकार बताते हैं कि नहीं सुविधा नीति लागू होने से संविदा कर्मचारियों को चिकित्सा अवकाश व अन्य का लाभ भी नियमित कर्मचारियों की तरह मिलेगा। नई नीति के तहत संविदा कर्मियों का मूल्यांकन हर साल उनके रिपोर्टिंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। संविदा कर्मचारियों का अनुबंध 5 वर्ष तक के लिए नवीनीकृत किया जा सकेगा। ऊर्जा विभाग ने नई नीति को लागू कर दिया है।



