Kota Road Accident :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोटा में हुई दुर्घटना पर किया गहन दुःख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के दिए निर्देश
Kota Road Accident: Chief Minister Dr. Yadav has expressed deep grief over the accident in Kota and has directed that financial assistance of Rs 4 lakh each be provided to the families of the deceased.
Kota Road Accident : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कोटा में भोपाल से खाटू श्यामजी जा रही एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि पर गहन दुःख और शोकाकुल परिवारों के प्रति आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि दुर्घटना अत्यंत ही दु:खद एवं पीड़ादायक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य शासन की ओर से भोपाल एवं बैतूल जिले के निवासी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ हर संभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


