MP Weather Update : एमपी के भोपाल ,इंदौर सहित 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात होने की भी संभावना
MP Weather Update: Rain alert issued for 24 districts in MP, including Bhopal and Indore; possibility of lightning strikes as well.

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव आ गया है कई जिलों में बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। अगले तीन-चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। बादल साफ होने के बाद ठंड के तेवर बढ़ाने की संभावना बनी है।
मौसम विभाग ने सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताएं कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, हरदा, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, निवाड़ी गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है।




