Betul News : ग्रामीण क्षेत्रों में चोर सक्रिय, गोपालतलाई में किसान के खेत से सोयाबीन की फसल चोरी, थाने में की शिकायत

Betul News: Thieves active in rural areas; soybean crop stolen from a farmer's field in Gopaltalai; complaint filed at the police station.

प्रतीकात्मक फोटो

Betul News : मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम गोपाल तलाई में एक किसान के खेत से अज्ञात लोगों ने सोयाबीन फसल चोरी कर ली। चोरी की शिकायत मुलताई थाने में दर्ज की है। गोपाल तलाई निवासी किसान ओमकार पिता लक्ष्मण बारस्कर ने बताया कि जीजा राजेंद्र झारबड़े का खेत जोता था। 19 अक्टूबर को मजदूरों से खेत मे सोयाबीन की फसल काटी और फसल रात में खेत मे ही पड़ी थी। 20 अक्टूबर सुबह खेत जाकर देखा तो सोयाबीन की फसल खेत से गायब थी। किसी अज्ञात लोगों ने सोयाबीन की फसल चोरी कर ली। चोरी से किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

 

किसान का अनुमान है कि कटी फसल से लगभग डेढ़ से 2 कुंटल सोयाबीन निकलती।  चोरो के हौसले इतने बुलंद है कि वे बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। चोरों को पुलिस का जरा भी भय नही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की तलाश की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button