Betul News : दशहरा पर्व पर रक्षित केंद्र बैतूल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजन
Betul News: On the occasion of the festival of Dussehra, the BJP State President, the District Collector, and the Superintendent of Police performed 'Shastra Pujan' (worship of weapons) with due rituals at the Police Reserve Lines in Betul.
Betul News : बैतूल विजयादशमी के पावन अवसर पर आज रक्षित केंद्र, बैतूल में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर उपस्थित जनों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सनातन परंपरा में शस्त्र पूजन धर्म की रक्षा, न्याय की स्थापना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का प्रतीक है। यह परंपरा शक्ति के साथ दायित्व, साहस के साथ मर्यादा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के शाश्वत मूल्यों को अभिव्यक्त करती है।

इस दौरान अपर कलेक्टर गोपाल सिंह वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।



