T20 World Cup 2024 Final Match: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत की 7 रन से जीत, अंतिम समय में भारत ने पलट दी बाजी

T20 World Cup 2024 Final Match: India won the final match of T20 World Cup by 7 runs, India turned the tables at the last moment

T20 World Cup 2024 Final Match: बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में शनिवार को भारत और साउथ अफ्रीका ( IND Vs SA) T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में भारत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार 7 रन से जीत दर्ज की है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी कर ले मैदान पर उतरी भारतीय टीम की ओवर से केप्तान रोहित शर्मा 9 बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने शानदार 59 बॉल में 76 रन की पारी खेली है। ऋषभ पंत 0, सूर्यकुमार यादव 3, अक्षर पटेल 47, शिवम दुबे  27, रविंद्र जडेजा तो रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पंड्या 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह भारत में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की टीम को 177 रन का लक्ष्य दिया। 

लक्ष्य का पीछा करने का मैदान में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। रिजा हेट्रिक्स 4, क्विंटन डी कॉक ने 39, एडन मार्करम 4, ट्रिस्टन ने 31, हेनरिक क्लासेन 52, मार्को एन्सन 2, डेविड मिलर ने 21  , केशव महाराज ने 2 रन बनाए है। इस तरह से साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर में 169 रन बनाए है। पूरा मैच रोचक रहा अंतिम समय में भारत में बाजी पलट दी और T20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत हो गई। इस जीत से पूरे भारत में जश्न का माहौल है। 

Related Articles

Back to top button