Bharat Vs Afghanistan T20 Match: T20 विश्व कप में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक
Bharat Vs Afghanistan T20 Match: India beat Afghanistan by 47 runs in T20 World Cup, Suryakumar Yadav scored a half-century

Bharat Vs Afghanistan T20 Match: T20 विश्व कप मैच में गुरुवार को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया है। भारत में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट होकर 181 रन का टारगेट खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी अफगानिस्तान के टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 134 रन ही बना पाई है। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 13 बॉल में 8 रन, विराट कोहली ने 24 बॉल में 24 रन, ऋषभ पंत ने 11 बॉल में 20 रन, सूर्यकुमार यादव ने 28 बॉल में 53 रन, शिवम दुबे ने 10 बॉल में 7 रन, हार्दिक पांड्या ने 24 बॉल में 32 रन रविंद्र जडेजा ने पांच बाल में 7 रन, अक्षत पटेल ने छह बॉल में 12 रन अर्शदीप ने 2 बॉल में 2 रन बनाए हैं।
भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे अच्छी पारी खेल अर्धशतक बनाया है। अफगानिस्तान की तरफ से रहमान अल्लाह गुरबाज ने 11, हजरततुल्ला जजई 2, इब्राहिम जादरान 8, गुलबदीन नैब 17, अज्मतुलल्ला 26, आजमतुलल्ला 26, रन बनाकर आउट हो गए।



