Betul Today News: राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने गुड़ घानो का किया औचक निरीक्षण, सैंपल लेकर जांच के लिए भेजें
Betul Today News: Revenue and Food Security Administration conducted surprise inspection of jaggery, took samples and sent them for testing.
Betul Today News: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बैतूल नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा गुड़ घानो का रविवार को औचक निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा एनएच-47 बडोरा स्थित यासीन गुड़ घाने से गुड का नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला मध्य प्रदेश भोपाल भेजा जा रहा है। साथ ही उक्त गुड़ घाने को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति बन जाने तक बंद रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा बटरफ्लाई स्क्वायर के अन्य घानो का भी राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुड़ घाने के मालिक घाने छोड़कर फरार पाया गया। यहां पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंस नहीं होने पर घाने को बंद करने के निर्देश दिए गए। यह कार्यवाही सोमवार को भी सतत् जारी रहेगी।
सभी गुड़ घाना संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि गुड़ में किसी भी प्रकार के रंग एवं केमिकल का उपयोग न करें। गुड़ का निर्माण खाद्य एवं औषधि प्रशासन से अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के पश्चात ही करें। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल, शशि भारतीय , मीना कुमारे एवं राजस्व निरीक्षक उमेश गीत उपस्थित रहे।



