MP Patwari Bharti Pariksha: मप्र पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबर, करना होगा यह काम नही तो उमीदवारी होगी निरस्त
MP Patwari Bharti Pariksha: Big news regarding MP Patwari recruitment exam, this work will have to be done otherwise the candidature will be canceled.
MP Patwari Bharti Pariksha: पटवारी भर्ती 2022 की कर्मचारी चयन मंडल ने रविवार को परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिए है। खास बात यह है कि अभ्यर्थी को काउंसलिंग के दिन उपस्थित रहना जरूरी है। जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 24 फरवरी 2024 को होगी। काउंसलिंग चयनित अभ्यर्थियों जिला आवंटित किया जाएगा। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थियों को उपस्थित रहना अनिवार्य रहेगा अन्यथा अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त की जाएगी। प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव के मुताबिक पटवारी भर्ती के अंतिम परिणाम https://sab.mp.gov.in पर काउंसलिंग पर दिशा निर्देश एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर दिए गए है। 30 जून को आये थे परिणाम
मप्र में पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 30 जून 2023 को जारी हुए थे। परीक्षा में धांधली के आरोप लगने पर परीक्षा परिणाम को होल्ड कर दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर देते हुए संदेह जताया था और नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी। भर्ती पर रोक लगने के बाद कई बार अभ्यर्थियों ने आंदोलन भी किया था।




