Crime News Today: घोड़ाडोंगरी से अपह्त युवक का नर्मदा नदी में मिला शव, पिता और बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या
Crime News Today: Dead body of youth kidnapped from Ghoradongri found in Narmada river, father and sister along with lover murdered him.
Crime News Today: बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक मुख्यालय से अपह्त युवक का शव नर्मदापुरम में नर्मदा नदी के पुल के नीचे पड़ा मिला है। युवक की हत्या उसकी बहन और बहन के प्रेमी और पिता ने मिलकर किये जाने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 6 फरवरी की रात को बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी सराफा बाजार से युवक दीपक बामने का अपहरण हो गया था। अपहरण की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पहले तो युवक का नाम पता नहीं चल पाया था कि किसी युवक का अपहरण हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल की गई तो अपहरण हुए युवक का नाम दीपक बामने होना पता चला। युवक एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस ड्राइवर था। पुलिस ने अपराहरण हुए युवक की तलाश करना शुरू कर दिया। शक के आधार पर दीपक के पिता अनिल बामने से पूछताछ की गई तो उन्होंने दीपक की हत्या कर शव को नर्मदापुरम नदी के पुल के नीचे फेंकना बताया गया।
पुलिस ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि नर्मदा पुरम में तलाशी के दौरान युवक का शव मिला है जिसकी पहचान घोड़ाडोंगरी निवासी दीपक बामने के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक के पिता से कड़ी पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि पिता, बहन और उसके प्रेमी ने मिलकर दीपक की हत्या की थी। संपत्ति को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है। आरोपी बहन आरती बामने और उसका प्रेमी अभी फरार चल रहे है। फिलहाल पुलिस अभी आरोपियों से की तलाश में लगी हुई है।
इनका कहना है…..
अपहरण हुए युवक का शव नर्मदानदी में मिला है। युवक की हत्या सौतेली बहन और उसके प्रेमी और पिता ने मिलकर की है। संपत्ति को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है।
सिद्धार्थ चौधरी पुलिस अधीक्षक बैतूल



