Betul Today News: शिक्षक अपनी माँ को अस्पताल छोड़कर गया, जेवरात लेकर गया और खाते से भी निकाल लिए रुपये, पुलिस कर रही मामले की जांच

Betul Today News: The teacher left his mother in the hospital, took out money along with jewelery from the account, police is investigating the matter.

Betul Today News: शिक्षक का हर किसी के जीवन मे बड़ा महत्व होता है। माता पिता के बाद बच्चो में संस्कार और ज्ञान गुरु से ही मिलता है। जब शिक्षक ही शैतानियत पर उतर जाए तो  ऐसे शिक्षक से अच्छे ज्ञान की क्या उम्मीद करेंगे। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल एक शिक्षक अपनी माँ को  जिला अस्पताल छोड़कर चला गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बोरदेही निवासी गुन्ता पति चुन्नीलाल आठनेरे उम्र 60 वर्ष कुछ दिन पहले आग तापते समय समय जल गई। महिला को उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती की हालत गंभीर होने पर वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर किया है। महिला का शिक्षक बेटा उसे अस्पताल अकेला छोड़कर चला गया है। अब महिला के पास देख रेख करने वाला कोई नहीं है।  जब पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए तो होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। शिक्षक बेटे तिलक उर्फ राजेश गुजरे ने अपनी माँ के शरीर से जेवर निकाल लिए है और बैंक खाते से लगभग 15 हजार रुपये अंगूठा लागकर निकालने की बात सामने आई है। महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले जी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के उचित कर्रवाही की जाएगी। 

Related Articles

Back to top button