MP Government News: मप्र की मोहन सरकार सरकारी कर्मचारियों को लेकर ले सकती है बड़ा फैसला

MP Government News: Mohan government of MP can take a big decision regarding government employees

MP Government News: मप्र सरकार लोकसभा चुनाव के पहले सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है। जानकारी के अनुसार मप्र की मोहन यादव सरकार 6 वर्ष बाद एक बार फिर कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु सीमा बड़ा सकती है। इसको लेकर मंत्रालय में फ़ाइल चल पड़ी है। सरकार रिटायरमेंट की सीमा 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर सकती है। इसका 4 लाख से अधिकारी एवं कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय और सामान्य प्रशासन विभाग वित्त विभाग से अभीमत मांगा गया है। अभीमत मिलने के बाद तत्काल सेवानिवृत्ति में एकरूपता के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि अभी तक प्राध्यापक, चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं अन्य सेवाओं में सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष है। अब सभी कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल करने की तैयारी की जा रही है। 2018 की विधानसभा चुनाव के पहले जून में रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 से बढ़कर 62 वर्ष की गई थी। सरकार के खजाने पर बोझ पढ़ने के कारण सरकार कर्मचारियों के आयु में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। एक बार फिर से आयु सीमा बढ़ाने को लेकर जल्द फैसला हो सकता है। 

Related Articles

Back to top button