Betul Crime News Today: लापता 14 वर्षीय किशोर का राइस मिल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Betul Crime News Today: Body of missing 14-year-old teenager found in rice mill, police engaged in investigation.

Betul Crime News Today: बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के बडोरा में संचालित राईस मिल में हादसा हो गया। इस हादसे में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलने पर बैतूलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बडोरा-धनोरा मार्ग पर पुष्पेन्द्र साहू की राईस मिल संचालित है। इस मिल में हादसा हुआ है, इस हादसे में मिल संचालक के 14 वर्षीय पुत्र तन्मय साहू की मौत हो गई है।
- New Ram Bhajan 2024: नया राम भजन आपको कर देगा भक्ति में लीन, खुद प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर किया शेयर
पुलिस के मुताबिक तन्मय दो दिन से घर से लापता था। परिजन इधर-उधर रिश्तेदारों में तलाश कर रहे थे। सोमवार शाम को मिल संचालक राईस की छनाई करने के लिए पहुंचे तो तन्मय का शव राईस मिल के मशीन के ड्रम में पड़ा मिला। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। संभावना जताई जा रही है कि किशोर की चावल की छनाई के दौरान मिल के ड्रम में गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि घटना 2 दिन पहले की है। मृतक के शव का मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



