Betul Crime News: कार पर किया पथराव, चाकू की नोट पर लूट, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR
MP Weather Today: Barsha Mawatha in 14 districts of Madhya Pradesh, 3 inches of rain in Khargone and 2 inches in Indore.
Betul Crime News: बैतूल नागपुर हाईवे पर मिला मिलनपुर टोल नाके के पास अज्ञात बदमाशों ने कर पर पथराव कर चाकू की नोक पर हैदराबाद निवासी दो लोगो के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद निवासी अंकित अग्रवाल और रितेश सोनी खाटू श्याम जयपुर से कार से वापस हैदराबाद जा रहे थे। रविवार रात को बैतूल के पास मिलानपुर टोल प्लाजा के पास युवकों ने कार रोकी और आराम करने लगे।
सोमवार अलसुबह लगभग 4 बजे अज्ञात 3 से 4 बदमाशों ने कार पर पथराव कर गाड़ी के कांच फोड़ दिये। कार में सवार अंकित और रितेश को चाकू से धमकाते हुए मारपीट की गई और हाथ की दो चांदी की अंगुठी छीन ली और बदमास मौके से भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस डायल 100 की दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। मारपीट के बाद घायल हुई युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल भर्ती किया है। घायलों को यहां से उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए हैं। युवकों की शिकायत पर बैतूल बाजार पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 394, 427, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुड़ गई है।



