Bharat Vs Australia: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हराया, भारत ने दिया था 400 रन का विशाल टारगेट
Bharat Vs Australia: India defeated Australia by 99 runs, India had given a huge target of 400 runs.

Bharat Vs Australia: मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे क्रिकेट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हरा दिया है।
रविवार को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में विशाल 399 रन का स्कोर खड़ा कर ऑस्ट्रेलिया को 400 रन बनने का टारगेट गया। भारत टीम से केएल राहुल ने 38 गेंदों में 52 रन, शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 104 रन, श्रेयस अय्यर ने 90 गेंदों में 105 रन बनाए। इसी तरह इशान किशन ने 31 रन, ऋतुराज गायकवाड 8 रन बनाए। भारत ने 5 विकेट खोकर 399 रन बनाए। टारगेट को पूरा करने मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआती परी ही लड़खड़ा गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से मैथ्यू शॉर्ट ने 9, स्टीव स्मिथ ने 0, मानर्स लाबुशेन ने 27, डेविड वार्नर ने 53, जोश इंग्लिश 6, एलेक्स केरी 14, कैमरून ग्रीन 19, एडम जांपा 5, जोश हेजलवुड ने 23 रन बनाए है। इस तरह से 28.2 ओवर में महज 217 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई है। भारत ने सीरीज में 2-0 की अजये बढ़त हासिल की है।



