Asia Cup India Vs Pakistan Match: तेज बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच रद्द, पाकिस्तान के पारी की नही हुई शुरुआत
Asia Cup India Vs Pakistan Match: India and Pakistan cricket match canceled due to heavy rain, Pakistan's innings did not start
Asia Cup India Vs Pakistan Match: भारत पाकिस्तान के बीच खेले जा रहा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया है। भारत की टीम ने पाकिस्तान को 267 रनों का टारगेट दिया। पाकिस्तान की पारी शुरू होने के पहले ही बारिश होना शुरू हो गई। भारतीय समय अनुसार मैच का कटआउट समय 10.30 बजे का था। इस समय तक दोबारा मैच शुरू हो जाता तो काम ओवर में मैच हो जाता था। बारिश नही थमने से मैच को रद्द करना पड़ा। मैच के रद्द होने से दर्शकों में निराश देखने को मिली है। भारत पाकिस्तान दोनों टीमों एक- एक अंक दिया है।
एशिया कप टूर्नामेंट में तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम इंडिया के ओपनर सहित बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी पवेलियन लौट गए। भारत ने 48.5 और में 10 विकेट खोकर 266 रन बनाएं। पाकिस्तान को 267 रन का लक्ष्य दिया गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारत के उप कप्तान हार्दिक पांड्या ने 87 और इशान किशन ने 82 रन की शानदार पारी खेली है। शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट झटके है।



