Mp Atithi Shikshak Sammelan: मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों को मिलेगा दोगुना वेतन, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा
Mp Atithi Shikshak Sammelan: Guest teachers will get double salary in Madhya Pradesh, Chief Minister made a big announcement
Mp Atithi Shikshak Sammelan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल लाल परेड ग्राउंड में आयोजित अतिथि शिक्षकों के सम्मेलन में बड़ी घोषणा की है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि अब अतिथि शिक्षकों को मानदेय दोगुना मिलेगा। अभी तक अतिथि शिक्षकों को पीरियड के हिसाब से मानदेय दिया जाता था। अब इसमें बदलाव कर दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा जिन अतिथियों को 9000 हजार मानदेय मिलता था उन्हें अब 18000 रुपये मानदेय मिलेगा। इसी तरह जिन अतिथि शिक्षकों को 7000 मिलता था उन्हें 14000 और जिन्हें 5000 मिलता था उन्हें ₹10000 मानदेय मिलेगा। मुख्यमंत्री कि इस घोषणा से अतिथि शिक्षकों में खुशी देखने को मिल रही है। मानदेय बढ़ोतरी का लाभ प्रदेश के 68000 अतिथि शिक्षकों को मिलेगा। यह रहेंगे नियम और शर्तें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा अब अतिथि शिक्षकों को महीने के हिसाब से मानदेय मिलेगा, अतिथि शिक्षकों का 1 वर्ष के लिए अनुबंध किया जाएगा। अतिथि शिक्षकों को नियमित करने के लिए 25% आरक्षण था जिसे बढ़ाकर 50% कर दिया है। जिस तरह से नियमित शिक्षकों को वेतन मिलता है इस तरह महीने की पहली तारीख को अतिथि शिक्षकों को भी वेतन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ठोस व्यवस्था बनाने को लेकर पिछली सरकारों ने कोई कदम नहीं उठाया है भाजपा की सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए करें कदम उठा रही है।



