Betul Crime News: सोनाघाटी में युवक की गलाघोंटकर हत्या, पत्नी और अन्य युवक पर हत्या का आरोप

Betul Crime News: Youth strangled to death in Sonaghati, wife and other youth accused of murder

इमेज सोर्स गूगल

Betul Crime News Toaday: कोतवाली थाना बैतूल क्षेत्र के सोनाघाटी बजरंग नगर में एक युवक की हत्या करने से सनसनी फैल गई है। युवक की पत्नि और एक अन्य युवक ने मिलकर गला घोटकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया है। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि सोनाघाटी बजरंग नगर में दिनेश पिता किशन काकोडिय़ा (45) की गला घोटकर हत्या कर दी है। मृतक के भाई ने घटना के संबंध में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। दो दिन पहले युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मृतक का शव घर के भीतर पड़ा मिला है।

कोतवाली थाना प्रभारी श्री सोनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आ रही है कि मृतक की पत्नि देवकी काकोडिय़ा और चोपना निवासी सूरज बंगाली ने मिलकर दिनेश की गला घोटकर हत्या की है। मृतक के सिर पर गला घोटकर हत्या करने के निशान पाए गए है। पुलिस के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था, जिससे पत्नि काफी दिनों से परेशान थी। जिस दिन युवक की हत्या की गई, उस दिन पति-पत्नि के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। जिस दिन विवाद हुआ घर में सुरेश बंगाली भी मौजूद था। पति-पत्नि के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि पत्नि देवकी और सूरज ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। जांच के बाद हत्या के संबंध में और विस्तृत जानकारी मिल पाएंगी। 

Related Articles

Back to top button