Betul crime news today: रात में अड़ीबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, घटना माचना ब्रीज की
Betul crime news today: Two accused arrested for brawling in the night, incident of Machna Breeze
Betul crime news today: बैतूल गंज थाना क्षेत्र में अड़ीबाजी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति को रोककर उसे डरा धमकाकर पैसे की मांग की जा रही थी।
कोतवाली थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि 23 मई की रात्रि लगभग डेढ़ बजे राम नगर निवासी सादाब और अयान द्वारा पटेल वार्ड निवासी एक व्यक्ति को धमकाकर पैसे की मांग की जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपी सादाब और अयान के खिलाफ धारा 327, 341, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Gold Price Today, 26 May 2023: सोने- चांदी के दामों में आई तेजी, जाने 10 ग्राम सोने के दाम
यह जानकारी सामने आ रही थी कि आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने लूट की घटना होने से इंकार किया है। थाना प्रभारी श्री मर्सकोले ने बताया कि अड़ीबाजी कर रूपए वसूलने की जानकारी सामने आई है। लूट की घटना के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ चल रही है। आरोपी इतने बेखौफ हो गए कि अब उन्हें पुलिस का जरा भी डर नहीं है। सरेराह लोगों को डरा धमकाकर रूपये वसूलने का काम किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण इस तरह की वारदातें बढ़ रही है। फिलहाल पुलिस अड़ीबाजी मामले की जांच में जुटी है।



