Police Raid in Hotels: गुलमोहर होटल में पुलिस का छापा, 8 प्रेमी जोड़े पकड़ाएं

Police Raid in Hotels: Police raid in Gulmohar Hotel, catch 8 loving couples

Police Raid in Hotels today: बैतूल गंज व्यवसायिक क्षेत्र स्थित गुलमोहर होटल में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। होटल से 8 प्रेमी जोड़े पकड़ाएं है। होटल संचालिका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रेमी जोड़े और होटल संचालिका को पुलिस थाने लेकर गई। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि गंज स्थित गुलमोहर होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही है। सूचना के आधार पर कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और होटल में छापामार कार्रवाई की। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को होटल में घुसते देख आसपास के लोग भी अचंभित रह गए। पुलिस टीम को देखते हुए होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े इधर-उधर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भागने नहीं दिया। पुलिस ने होटल को सभी तरफ से घेर लिया था, ताकि कोई भी होटल से बाहर भाग न पाए। थाना प्रभारी श्री मर्सकोले ने बताया कि होटल में छापमार कार्रवाई के दौरान 8 प्रेमी जोड़ों को पकड़ा गया है। होटल संचालिका रेखा अवस्थी को भी हिरासत में लिया गया। सभी को पुलिस गंज थाना लेकर गई है। पुलिस का कहना है कि होटल संचालिका द्वारा प्रेमी जोड़ों को ठहरने के लिए होटल के रूम दिए थे। 8 जोड़ों में एक जोड़ा भोपाल का होना बताया जा रहा है, बाकी जोड़े जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के बताए जा रहे है। पुलिस पकड़े गए जोड़ों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए प्रेमी जोड़ों के परिजनों से भी संपर्क कर उन्हें जानकारी दी जाएगी। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद होटल संचालिका पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Cyclone Mocha News: बांग्लादेश की ओर बढ़ा साइक्लोन मोका, 175 किमी तेज रफ्तार से चलेगी हवाएं

होटल में पहले भी कई बार हो चुकी है कार्रवाई
गंज स्थित गुलमोहर होटल पर इसके पहले भी कई बार कार्रवाई हो गई, लेकिन फिर भी होटल संचालिका द्वारा प्रेमी जोड़ों को रूम देना नहीं छोड़ा। प्रेमी जोड़ों को रूकवाने को लेकर गुलमोहर होटल पूरे बैतूल शहर में चर्चित है। इसके पूर्व भी छापामार कार्रवाई के दौरान प्रेमी जोड़ों को पकड़ा गया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। होटल संचालिका के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहंी हुई, जिसके कारण बार-बार इस तरह की गतिविधियां हो रही है। इस बार पुलिस ने सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की, ताकि कोई भी प्रेमी जोड़े होटल से भाग न पाए। थाना प्रभारी श्री मर्सकोले ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां बंद होना चाहिए, जिसे ध्यान में रखते हुए होटल संचालिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य होटल संचालकों में भी मचा हड़कंप
गुलमोहर होटल में पुलिस की रेड देख अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी होटल में अंदर प्रवेश हुए। पुलिसकर्मियों को देख होटल के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। जो भी होटल संचालक गुपचुप तरीके से प्रेमी जोड़ों को रूकने के लिए होटल देते है, वे भी गुलमोहर होटल पर छापामार कार्रवाई देख अलर्ट हो गए।
इनका कहना…
गंज क्षेत्र में संचालित गुलमोहर होटल में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 8 प्रेमी जोड़े सहित होटल संचालिका को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
एबी मर्सकोले, गंज थाना प्रभारी,बैतूल

Related Articles

Back to top button