26 April 2023 Ka Rashifal: कर्क राशि वाले आज स्वास्थ्य पर रखे ध्यान, जाने सभी राशियों का राशिफल

Rashifal of 26 April 2023: People with Cancer are paying attention to health today, know the horoscope of all zodiac signs

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन यात्रा आदि मंगल कार्यों के लिए शुभ रहेगा, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, रुके हुए कार्य बनेंगे, किसी कार्य में निवेश करने का योग बनेगा, वाद-विवाद से दूर रहें, शत्रुओं के षडयंत्र में न फंसें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, कई दिनों से चले आ रहे विवाद की समाप्ति होगी, न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी, नौकरी वालों के लिए पदोन्नति मिल सकती हैं, शत्रु पराजित होंगे, जीवन में धार्मिक कार्य का शुभारंभ होगा, पत्नी का प्रेम और साथ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपको अपने कार्य के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ेगा, फिर भी मनचाही सफलता नहीं मिलेगी, जिस कारण मन अशांत रहेगा, वाद-विवाद से दूर रहें, किसी पर भरोसा करके कोई बड़ा लेन-देन न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है, परिवार से मतभेद बढ़ेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप यात्रा आदि में वाहन चलाने से बचें, शारीरिक चोट लग सकती है। किसी अपने के स्वास्थ्य खराब होने से मानसिक तनाव रहेगा, व्यवसाय में नुकसान हो सकता है , किसी नये कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी वर्ग वालों से अधिकारी प्रभावित होंगे, आपके व्यवहार के कारण आपके रुके हुए कार्य बन जाएंगे, आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, कारोबार में बढ़ोतरी होगी, अपने से बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, आज आपका पुराना दिया हुआ धन वापस मिल सकता है, पत्नी से संबंध मधुर होंगे, परिवार में उत्सव का आयोजन होगा।

MP Today Cabinet Meeting: सीएम राइज विद्यालयों के लिये 2847 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत, फसल क्षति की सहायता राशि के मानदण्डों में संशोधन

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका मन उदास रह सकता है ,किसी अपने का दुखद समाचार मिलेगा, परिवार के लोगों से संबंध सामान्य रहेंगे ,स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तनाव डिप्रेशन से बचें, आपके होते हुए कार्य में रुकावट आएगी, पड़ोसी से संबंध मधुर रखें, आर्थिक हानि हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, परिवारिक झगड़े के कारण मन दुखी रहेगा, अपनों से मतभेद के कारण शत्रु आपको नुकसान पहुचा सकते हैं, शारीरिक रोग के कारण अत्यधिक पीड़ा उठानी पड़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आपको व्यवसाय में लाभ होगा ,किसी नए काम की योजना परिवार में बन सकती है, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, किसी पुराने व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपको प्रशासनिक कार्य में सफलता मिलेगी, नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे लोगों को लाभ प्राप्त होगा, व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है, जिसका फायदा आगे चलकर आपको प्राप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप वाद-विवाद से दूर रहें, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, व्यवसाय में बड़ा जोखिम न लें, कर्ज आदि से बचें। वाहन आदि चलाने से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, पारिवारिक मतभेद खत्म करने का प्रयास करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप अपने खर्चे पर नियंत्रण रखें, खानपान पर संयम रखें, परिवार के लोगों से संबंध बनाकर रखें, कोई नए काम का उत्तरदायित्व अपने ऊपर न लें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च के कारण पत्नी से विवाद हो सकता है।

(Rashifal source Dainik jagran)

Related Articles

Back to top button