Chhattisgarh weather news: छत्तीसगढ़ में तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि होने से कई पक्षियों की मौत
Chhattisgarh weather news: Rain with strong wind in Chhattisgarh, many birds died due to hail
Chhattisgarh weather news: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम हो रही बारिश ने लोगों को परेशान करके रखा है। रविवार रात को भी तेज बारिश में ओलावृष्टि से कई जगह नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि इतने अधिक हुई के कल पक्षियों की मौत हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है। इस बीच कोंडागांव में रविवार शाम को हुई तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने से 30 से ज्यादा बगुलों की मौत हो गई है। वहीं कई बगुलें घायल हुए हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश एवं गरज चमक के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। अभी गर्मी के दिनों में बारिश होने से लोग परेशान हैं। बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।



