health employee strike: संविदा स्वास्थ्यकर्मी बोले हम शोषित है, हाथों पर मेहंदी से नारे लिखकर सरकार को चेताया

health employee strike: contract health workers said we are exploited, warned the government by writing slogans with henna on their hands

health employee strike: बैतूल एनएचएम संविदा स्वास्थ्यकर्मचारी अपनी मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे है। सोमवार को भूख हड़ताल के सातवें दिन संविदा स्वास्थ्यकर्मचारियों ने हाथों पर मेहंदी से नारे लिखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। नियमित कर्मचारियों की तरह 90 प्रतिशत वेतनमान दिया जाए। जिन कर्मचारियों को बाहर निकाला है उन्हें वापस लिया जाए सहित मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल जारी है। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा है, लोग उपचार के लिए तरस रहे है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी इस बार आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे है।

Betul Sadak Hadsa News: सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत, हादसों की जांच में जुटी पुलिस

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया था उस समय सरकार ने एक माह के भीतर मांगे पूरी करने आश्वासन दिया, लेकिन मांगे पूरी नहीं हो पाई। जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने फिर से भूख हड़ताल शुरू की। सोमवार को धरना स्थल पर डॉ सुनील सोनी, डॉ शरद जीतपुरे, डॉ प्रीति नरवरे, डॉ विनोद साहू, निलेश धोटे, डॉ राकेश तिवारी, राजेश यादव क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे। महिला कर्मचारियों ने हाथों पर मेहंदी से नारे लिखकर एवं मैं शोषित हूं के नारे लिखे टोपी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को चेताया कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में धरना प्रदर्शन और बड़े स्तर पर किया जाएगा, जिसकी जवाबदारी सरकार की होगी। सरकार ने संविदा कर्मियों के वेतन में वृद्धि करने और नियमित करने का दावा किया था, लेकिन सरकार अपने दावे से मुकर रही है।

Related Articles

Back to top button