MP News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत रैली में जेब काटने वाले छत्तीसगढ़ के जेब कतरों को किया गिरफ्तार
MP News : Pickpockets from Chhattisgarh arrested for pickpocketing during welcome rally of BJP state president
MP News : मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बैतूल आगमन पर स्वागत रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब काटने वाले चार जेब कतरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।बैतूल कोतवाली पुलिस के मुताबिक फरियादी संजय वर्मा पिता श्याम सुन्दर वर्मा उम्र 58 साल निवासी सोहागपुर थाना बैतूल बाजार ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट किया कि 6 जुलाई दोपहर करीब 1.30 बजे हम लोग नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम बार नगर आगमन पर स्वागत के लिये भारत भारती के पास खडे थे। मौके पर काफी भीड थी स्वागत समारोह के पास किन्ही अज्ञात व्यक्तियों ने मेरी पेंट की पीछे की जेब से 15 हजार रूपये निकाल लिये है। शिकायत पर धारा 304(2), 3(5) बीएनएस का अज्ञात आरोपियो के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया ।
इसके पहले कि 14 जुलाई 24 को फरियादी सारिक खान पिता अब्दुल कबीर उम्र 41 साल निवासी चन्द्रशेखर वार्ड सदर बैतूल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट किया कि केन्द्रीय राज्य मंत्री के प्रथम बार नगर आगमन पर स्वागत के लिये कारगिल चौक बैतूल में शाम 06.00 बजे खडे थे मौके पर काफी भीड थी स्वागत समारोह के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे कुर्ते के दाहिने जेब से 8 हजार 5 सौ रूपये निकाल लिये है । शिकायत पर धारा 379 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया ।
थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये रैली एवं सभा के आसपास सिविल वर्दी में पुलिस कर्मियो को तैनात किया गया। रैली से 04 संदिग्ध व्यक्तियो को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया । आरोपियो ने पूछताछ पर 01 वर्ष पूर्व माननीय केन्द्रीय मंत्री की स्वागत रैली में कारगिल चौक पर भी जेब कटिंग करने की बारदात को स्वीकार किया गया है । जो समस्त आरोपियो को गिरप्तार कर आरोपियो के कब्जे से कुल 13 हजार रूपये नगद जप्त कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
गिरफ्तार किये गए आरोपियों में आयुष पांडे पिता सुरेश पांडे 28 साल निवासी दमोह नाका जबलपुर, राहुल अग्रवाल पिता महेश अग्रवाल उम्र 33 साल निवासी साई नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छत्तीसगढ, किशोर कुमार सेन पिता रमेश सेन 32 साल निवासी दुर्गापारा सुपेला भिलाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ, नीलेश मेश्राम पिता चिन्ताराम मेश्राम उम्र 33 साल निवासी पर निवासी सुपेला लक्ष्मी नगर जिला दुर्ग छत्तीसगढ शामिल है। आरोपियों के पास से 13 हजार रुपये जप्त किये है।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उनि पंचम सिंह उईके, सउनि कमल किशोर बाथरे, प्र आर 64 तरुण पटेल, प्र आर 369 शिव कुमार,आर. 56 नितिन चौहान, आर. 83 अनिल वेलवंशी, आर. 428 महेश नगदे के महत्वपूर्ण भूमिका रही।



