21 April 2023 Ka Rashifal: आज कन्या राशि वालों के भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, जाने अन्य राशियों का हाल
Rashifal of April 21, 2023: Today there will be an increase in the material happiness and wealth of Virgo people, know the condition of other zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 21 April 2023: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर बुध मेष राशि में वक्री होंगे।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज स्वास्थ्य ढीला रहने वाला है। आपकी राशि में चतुरग्रही योग आपको परेशान कर सकता है। आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही बेहतर है। सरकार का सहयोग आज कुछ कम मिलेगा। विद्यार्थियों को आज ध्यान भटकाब की समस्या रहेगी, लेकिन नोकरी में आज उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारिक सफलता का योग बन रहा है, साथ ही धन आगमन का दिन। । जीवनसाथी का मूड आज खराब रहेगा और व्यापारियों को उनके साथ काम करने वालों का भरपूर साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज वाहन भी सावधानी से चलाएं। आज समय उतना साथ नहीं दे रहा है। काम काज के लिए आज का दिन अधिक उत्तम है। नौकरी मिलने का योग प्रबल। आज पार्टनर के साथ आज उलझे नहीं। झगड़ा बड़ा बन सकता है। परेशानी से बचने के लिए किसी गरीब को कुछ खाने की चीज़ दान करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
व्यापार में यदि कोई पार्टनरशिप के लिए आफर करे तो आज समय अनुकूल है। लाभ होगा लेकिन आज शाम के बाद ग्रह बदल जायेगा उसके बाद ठीक नहीं रहेगा। आज रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए दिन भी बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आज आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेग। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज राशि स्वामी रही से पीड़ित और सूर्य से अस्त होने की वजह से आज सुबह से ही काफी परेशान महसूस करेंगे। आज परिवार के साथ समय बिताएं और धन आगमन होगा। आज कुछ विरोधी लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। प्रगति करेंगे, आप तरक्की करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। व्यापारिक क्षेत्र में मध्यम से उत्तम की ओर जा रहे हैं। बस ध्यान रखें कि ज़िद्दी होकर निर्णय न लें। बाद में पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज भावुक रहेंगे लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। चंद्रमा आज आपकी राशि से भाग्य स्थान में होने से स्वभाव में उत्सुकता रहेगी। भाग्य में तरक्की होने से मन प्रसन्न रहेगा परंतु इसके चलते पिता की सेहत में नुकसान की आशंका है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। रिश्तेदारी में किसी से कहा सुनी संभव है। आज वाहन सावधानी से चलना है दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मेहरून
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उत्तम दिन हैं। सफलता का योग हैं। आज के दिन आपका पूरा ध्यान सुख सुविधाओं पर रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन मन चिड़चिड़ा होने से गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम, व्यापार, संतान सब ठीक हैं। बस व्यापारी लोग आज नुकसान से बचें। विदेश से भी कोइ नई डील या अच्छी खबर या अवसर मिल सकता है। घर मकान प्रॉपर्टी के लिए ये आज का दिन उत्तम है। खरीद या बेच सकते हैं। विवाह का सही समय आ गया है।
शु ह अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज आपकी राशि से सप्तम 4 ग्रहों की युति कार्य क्षेत्र और व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ बाधा आने का योग हैं। साथ पार्टनर के साथ भी झगड़ा हो सकता है, लेकिन आज कुछ अच्छे और माननीय लोगों से संबंध जुड़ेंगे, लेकिन जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज टाल देना आपके लिए अच्छा रहेगा। किया गया कोई भी अच्छा कार्य सार्थक होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छे बनेंगे, साथ ही व्यापार व्यवसाय का दिन भी अच्छा है।
शुभ अंक- 6
शुब रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
मकान, प्रॉपर्टी, वाहन लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। धनागमन होगा सरकारी कार्यों से लाभान्वित होंगे। आपके बड़े आपको आशीर्वाद देंगे। बस वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है क्योंकि कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि किसी अपने से झगड़े की नौबत आ सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। क्रोध से बचें, वर्ना बहुत से काम बिगड़ सकते हैं। बाकी आज सुख- सुविधाओं के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। चाहे जो इच्छा पूरी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शु ह रंग- गहरा नीला
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज विदेश जाने का सपना पूरा होगा। आज आपका प्रभाव दुसरो पर बना रहेगा और आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है, साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों के लिये अति उत्तम दिन रहने वाला है। शत्रुओं पर आज हावी रहेंगे और पिता के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें। शिक्षा से जुड़े बालकों को सख्त ध्यान देने की जरूरत है। आता है पैसा आज अटक सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन काफी मजबूत है, लेकिन नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। आज पूरा दिन पैसा कमाने पर ध्यान रहेगा। आज परिवार की और ध्यान रहेगा। ज़िम्मेदारी खुद आगे बढ़कर उठाएंगे, लेकिन कुछ विचलितता रहेगी मन बेचैन रहेगा। लेकिन वैसे शुभता बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। छोटी छोटी बातों से मन घबरा सकता है। चांदी के गिलास में पानी पिये।पार्टनर से भी न उलझें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पिंक
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज पिछले समय से जो कुछ पैसे के लेन देन के मामले उलझे हुए थे वे आर्थिक मामले सुलझेंगे। आज मित्र बुध और शत्रु सूर्य आपकी राशि में कर रहें हैं गोचर तो आज अपने सुख और ऐशो आराम पर धन का खर्च करेंगे। पिता पुत्र में अनबन और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान पान पर विशेष ध्यान दें। कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। जो संतान की तरफ से हो सकता है, या पार्टनर की और से हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। यात्रा में लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आंखों से जुड़ी समस्या परेशान करेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान नही लगेगा या संतान पक्ष की नजर से कोई चिंता हो सकती है क्योंकि संतान स्वामी अष्टम में केतु के साथ गोचर कर रहा है ध्यान दें। आज नौकरी वालों का मन कैरियर की तरफ अधिक सजग रहेगा और साथ ही करियर कारोबार में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास को बल मिलेगा जिस से जरूरी कार्य बनेंगे, कामकाजी महिलाओं का लाभ प्रतिशत संवरेगा। प्रोमोशन का समय फायदा उठाएंगे तो ठीक रहेगा। धनधान्य में वृद्धि होगी, निसंकोच आगे बढ़ेंगे। परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे। रिलेशनशिप के लिए थोड़ा नाज़ुक समय।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- आसमानी
(Rashifal source- news 24)
Aaj Ka Rashifal 21 April 2023: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर बुध मेष राशि में वक्री होंगे।


