IPL KKR AND DC Match: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल को दिए 128 रन का लक्ष्य
IPL KKR AND DC Match: Kolkata Knight Riders set a target of 128 runs to Delhi Capitals
IPL KKR AND DC Match: दिल्ली में गुरुवार शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली केपिटल के बीच मैच खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच 8.30 बजे शुरू हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट पर 20 ओवर में 127 रन बनाए है। दिल्ली IPL KKR AND DC कैपिटल को 128 रन का लक्ष्य दिया है।
कोलकाता के लिए ओपनर जेसन रॉय ने 43 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। शेष कोई बल्लेबाज दिल्ली के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। आखिरी ओवर में आंद्रे रसेल ने तीन छक्के जड़े। उन्होंने 31 बॉल पर नाबाद 38 रन बनाए।आखिरी ओवर में पावर हिटर्स आंद्रे रसेल के 3 छक्के जड़े है। समाचार लिखे जाने तक दिल्ली कैपिटल की बल्लेबाजी शुरू हो गई थी। दिल्ली कैपिटल ने 3 ओवर में बिना किसी विकेट के 31 रन बना लिया। मैच जारी था।



