Indore Gair News: इंदौर में रंगपंचमी पर निकली गेर में पहुँचे 5 लाख से अधिक लोग: खूब उड़ा रंग गुलाल, देखिये वीडियो

Indore Gair News:  इंदौर में रंग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर परंपरागत गेर निकाली गई  है।  गेर में करीब 5 लाख लोग जुटे। शहर की इस ऐतिहासिक गेर में कई लोग परिवार के साथ पहुंचे, जबकि कई लोग दूर-दूर से यह गेर देखने के लिए इंदौर पहुंचे। गेर निकलने का सिलसिला रविवार दोपहर 3 बजे तक चला।

इंदौर के राजबाड़ा में लोगों की काफी भीड़ जमा हुई। जहां गन से रंग उड़ाया गया। गेर में शामिल हुरियारे ढोल-ताशे और डीजे की धुनों पर नाचते चले। ये सभी गेर के आगे चलते रहे। इन सभी का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। पूरा शहर रंग पंचमी के रंग में रंगा दिखाई दिया।गेर में खूब रंग गुलाल उड़ा। लोगों में खूब उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गेर का वीडियो अपने  टि्वटर पर शेयर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button