06 February 2023 Ka Rashifal: कन्या राशि वाले अपने स्वास्थ्य को लेकर रहे सतर्क

Aaj Ka Rashifal 06 February 2023: आज 06 फरवरी, 2023 सोमवार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से फाल्गुन मास प्रारंभ हो जाएगा। पंचांग के अनुसार आज सौभाग्य योग दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगा और अश्लेशा नक्षत्र दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन है।

आज अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा और अमृत काल 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। आज राहुकाल सुबह 07 बजकर 33 मिनट से सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व है। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए सोमवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का प्रोत्साहन रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

सूर्य बुध की युति आर्थिक मामलों में सुधार देगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

संतान के कारण चिंतित रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करना होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

Betul: युवक पर चलाई गोली बाल- बाल बचा: गंज थाना क्षेत्र की घटना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button