Betul: युवक पर चलाई गोली बाल- बाल बचा: गंज थाना क्षेत्र की घटना

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

बैतूल- गंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास नगर कालापाठा ग्रीन सिटी फिल्टर प्लांट के पास रविवार रात 9 बजे मोनू नाम के एक युवक पर कट्टे से गोली चलाने की घटना सामने आई है। युवक को जिला अस्पताल लेकर गए है। पुलिस के मुताबिक युवक को गोली लगी नही है।  थाना प्रभारी एबी महसकोले ने बताया कि जिस स्थान पर गोली चलने की सूचना मिली है मौके पर पहुंचकर  घटना के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक बयान दर्ज करने के बाद ही घटना के संबंध में अधिक जानकारी मिल पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button