MP News : एमपी में 29 पटवारियों को किया बर्खास्त, जाने कौन- कौन से जिले में हुई कार्रवाई
MP News: 29 Patwaris dismissed in MP; find out which districts were affected by the action.
MP News : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वामित्व योजना में मुक्त रजिस्ट्री और सर्वे में लापरवाही किए जाने पर पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश में अब तक 29 पटवारीयो को बर्खास्त की जाने की जानकारी सामने आई है। अब तक कुल 3588 पटवारी के खिलाफ एक्शन हो चुका है। पटवारी भी कार्रवाई जमकर विरोध कर रहे हैं। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल का दावा है कि पटवारी के मांगे मान ली है इसके बावजूद भी वे हड़ताल कर रहे हैं। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन जिलों में हुई पटवारी पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक रीवा में 15 पटवारी को निलंबित किया है आगर मालवा में पांच -पांच, उज्जैन शाजापुर रतलाम, मंदसौर में चार-चार पटवारी, देवास, नीमच में 3-3 परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त की है।
सागर में 137, नर्मदापुरम 133, गुना 52, छिंदवाड़ा में 32, भोपाल में 3 पटवारियों को नोटिस दिए है। एमपी में कुल 29 पटवारियों बर्खास्त और 129 को निलंबित करने की जानकारी सामने आई है। बैतूल में भी दो पटवारियों की सेवा समाप्ति और 3 को निलंबित करने की जानकारी मिली है। हालांकि बैतूल में कार्रवाई की अधिकृत पुष्टि नही हुई है।


