MP Monsoon Departure : 10 दिन पहले मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई, अब बारिश की संभावना नहीं, बैतूल में 15 इंच बारिश कम
MP Monsoon Withdrawal: Monsoon withdraws from Madhya Pradesh 10 days early; no further rain expected; Betul records a rainfall deficit of 15 inches.
MP Monsoon Departure : आखिरकार मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को मानसून के विदा होने की अधिकृत घोषणा कर दी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 10 दिन पहले मानसून चला गया। मध्य प्रदेश में सीजन में 35.8 इंच बारिश हुई है। सामान्य से कम बारिश होने से चिंता बढ़ गई है।जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष 2025 में मानसून की 13 अक्टूबर को विदाई हुई थी। इस वर्ष 24 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और 3 अक्टूबर 2026 को वापसी हो गई। अब आगामी 5 अक्टूबर तक प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है।

6 अक्टूबर को लोकल सिस्टम एक्टिव होने से टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, डिंडोरी, शहडोल जिले में हल्की बारिश हो सकती है। अल्प वर्षा ने इस वर्ष किसानों की चिंता को और बढ़ा दिया है।
बैतूल में 15 इंच बारिश कम
इस वर्ष बैतूल में औसत बारिश 15 इंच कम हुई है। बैतूल में बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 44 इंच बारिश होना चाहिए लेकिन इस वर्ष 29 इंच ही बारिश हो सकती है। औसत बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 15 इंच और बारिश होना था। अब बारिश का दौर खत्म हो चुका है।




